सपाईयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्‍यतिथि, पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता

सपाईयों ने मनाई कर्पूरी ठाकुर की पुण्‍यतिथि, पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता











समाजवादी पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 33वीं पुण्यतिथि पर बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और वंचितों के लिए जो किया, वह एक मिसाल है। 


सपा नेता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की कथनी और करनी में कोई फर्क नही था। उनकी सादगी और ईमानदारी का लोहा उनके राजनीतिक विरोधी भी मानते थे। कर्पूरी ठाकुर सदैव दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छाशक्त‌ि बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी। लोग उनके विराट व्यक्त‌ित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे।  अवधेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने सराहनीय योगदान दिया जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।


इस दौरान रामनाथ यादव, रामजतन यादव, धर्मराज शर्मा, रुपावती बेलदार, प्रमोद यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, डॉ. राजेश यादव, सुनील सिंह, मैंना भाई, देवेंद्र भूषण निषाद, जयप्रकाश यादव, संजय यादव, राम मिलन सिंह यादव, नंदलाल कनौजिया, संतोष यादव, चंद्रमणि यादव, धनपत यादव, रामसिंह यादव, बलराम यादव, विनोद यादव, फूलचंद विश्वकर्मा, संजय सिंह, सूर्यनाथ यादव, रामप्रसाद शर्मा, दिग्विजय पटेल, श्याम यादव, ज्ञानमती यादव, भोलानाथ, लल्लन यादव, विष्णु कुमार मद्धेशिया, अनूप यादव, ईश्वर, रूद्रसेन सिंह, पुष्कर गौड़, अकालू सिंह, आफताब, रौनक आदि मौजूद रहे।














  •  

  •  

  •  

  •